The Power of your Subconscious Mind - Create anything with power of Subconscious Mind



आज हम अपने अवचेतन मन की शक्ति को जाएंगे की अवचेतन मन की शक्ति क्या होती है और यह कैसे काम करती है।

      हम कैसे अपने अवचेतन मन को बदल कर अपनी दुनिया को बदल सकते हैं। कैसे हमारा अवचेतन मन काम करता है और कैसे हम अपने अवचेतन मन को सही रास्ते पर ला सकते हैं।


The Power of Subconscious Mind in Hindi
The Power of your Subconscious Mind - Aapke Avchetan mann ki shakti.



        ऐसे हमारे बहुत सारी कार में होते हैं कि जिससे कि हमारा दिमाग पूरी तरह से काम करना बंद कर देता है। और जो हमारा मन कहता है हम उसके पीछे लग जाते हैं। बुराई में और पाप में फंसकर परमेश्वर के वचन को भूल जाते हैं और परमेश्वर को भी भूल जाते हैं।

       ऐसा हमारे साथ इसलिए होता है कि जो हमारे अवचेतन मन में है समय आने पर वही हमारे सामने निकल के आता है। मतलब कि जो विचार और जैसी सोच आप रखते हो नतीजे के रूप में वही आपके सामने बाहर आती है।

       आज हम जानेंगे कि कैसे उसी आदतों को जिनकी वजह से आप अपनी जिंदगी को और अपने आप को कमजोर समझने लग जाते हो कैसे औरतों को छोड़ें और कैसे अपने अवचेतन मन को बदल कर अपनी जिंदगी को बदलें। जब आपका चेतन मन बदल जाएगा तो आपकी पूरी जिंदगी बदल जाएगी। आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी आप खुद से सीख पाओगे और खुद से ही सब कुछ कर पाओगे।

        अवचेतन मन की शक्ति इतनी शक्तिशाली है कि आप शायद इसके बारे में जानते भी नहीं होंगे। आज हम इसी के बारे में ही जानेंगे कि कैसे और क्या-क्या करने पर हम अपने अवचेतन मन की शक्ति का पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं।

          यह जो हमारे अवचेतन मन की शक्ति है यह कहीं बाहर से नहीं आती है बल्कि यह हमारे अंदर ही है। 

हां सचमुच,

       यह शक्ति हमारे अंदर ही है और यह शक्ति हमारी जिंदगी की और इस पूरे ब्रह्मांड की सबसे बड़ी शक्ति है। आपकी मन की द्वारा ही परमेश्वर के वचन और परमेश्वर के प्लान आपकी जिंदगी में पूरे होते हैं और आपके मन के द्वारा ही शैतान आपकी जिंदगी में काम करता है और वह सफल भी होता है।

         यह जो शक्ति आपके अंदर है, इतनी ज्यादा ताकतवर है कि यह किसी हद तक भी जा सकती है और आपको किसी भी हद तक बर्बाद भी कर सकती है और आपको बहुत बड़ा भी बना सकती है।

           आपकी मन द्वारा जो काम होता है और जो शक्तिशाली परिणाम लेकर आता है वही है  The Power of Subconscious Mind. 

          बस इसी शक्ति के द्वारा ही कई इंसान अपनी जिंदगी में ऐसे काम कर जाते हैं जो उन्होंने कभी सोचे ही थे या वह सपने ही देखते थे। आपके अवचेतन मन की शक्ति आप के विश्वास के ऊपर काम करती है। और वह विश्वास आपके चेतन मन के द्वारा आपके अवचेतन मन में भेजा जाता है।

          हमारी जिंदगी में हमारा मन ही है जो हमें परमेश्वर के साथ जोडता है। मतलब कि हमारे मन में ही सब प्रकार के विचार आते हैं और यह भी विचार कि हम परमेश्वर से जुड़ना चाहते हैं। यह हमें स्वयं परमेश्वर से जोड़ता है। हमारा मन ही हमारी आत्मा को और हमारे शरीर को कंट्रोल करता है और परमेश्वर के साथ भी जोड़ता है।

        हमारे अवचेतन मन के द्वारा ही सब चीजें कंट्रोल होती हैं। हमारी जिंदगी में लगभग 95% काम या चीजें हमारा अवचेतन मन ही कंट्रोल करता है। और यह 95% शक्ति हमारे अवचेतन मन के पास ही होती है। बाकी 5% शक्ति हमारे चेतन मन के पास होती है।

      लेकिन आपके चेतन मन की 5% शक्ति आपके अवचेतन मन की 95% शक्ति को एकदम से बदल सकती हैं। एकदम से ही नहीं बल्कि यह तो रोज ही रोज बदलती है।

        जब कोई भी बात हम सुनते हैं या कुछ भी हम देखते हैं जो हमें बहुत ही अद्भुत लगती है, खूबसूरत लगती है, हमें बहुत अच्छी लगती है यहां हमें बिल्कुल अच्छी नहीं लगती। यह सब बातें हमारे चेतन मन के द्वारा हमारे अवचेतन मन की ऊपर प्रभाव डालती हैं।

        इसी प्रकार यह शक्ति जो हमें स्वयं परमेश्वर से जुड़ सकती है उसको कैसे हम जान सकते हैं और कैसे अपनी शक्ति को इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि यह शक्ति हर एक के पास है और परमेश्वर ने हमें इस को दान दिया है।

तो आओ हम इसके बारे में विस्तृत वर्णन करते हैं और अपने मन की इस अद्भुत शक्ति को एक बहुत गहराई में जाकर जानते हैं की आंखें यह होती क्या है कैसे काम करती है और यह आपकी जिंदगी में कैसे नए-नए बदलाव ला सकती है।





अवचेतन मन की शक्ति क्या है - What is the Power of Subconscious Mind



हमारे अवचेतन मन की शक्ति हमारे अंदर हैं और वह हमारे मन में है। अवचेतन मन हमारे संपूर्ण मन का ही एक सबसे बड़ा हिस्सा है। हमारा अवचेतन मन हमारी जिंदगी में घटने वाली सभी बातों का 95% हिस्से को स्टोर करता है।

        हमारे अवचेतन मन की बात इतनी शक्ति है कि यह हमारे लिए किसी भी हद तक जा सकता है। अवचेतन मन की शक्ति एक ज्ञान की शक्ति है। असल में शक्ति अवचेतन मन के पास नहीं है, असल में शक्ति है ज्ञान में। असल में शक्ति है परमेश्वर के वचन में। असल में शक्ति है सकारात्मकता में।

        जब यह सारी बातें हमारे मन में आ जाती हैं मतलब कि परमेश्वर का वचन सकारात्मक बातें और संपूर्ण ज्ञान। जब हम समझ और बुध को पा लेते हैं। और हम कह सकते हैं किहम अपने अवचेतन मन की शक्ति को जान चुके हैं।

        अवचेतन मन की शक्ति उसी के पास ही है और वह इसका इस्तेमाल कर सकता है। जो अपने अंदर से मजबूत है और पूरी मोटिवेशन या प्रेरणा से भरा हुआ है। 

       मोटिवेशन या प्रेरणा हमें अंदर से बल देती है। और हमें यह सिखाती हैं कि हमें आगे कैसे बनना है और अपनी जिंदगी में कैसे-कैसे कदम उठाने हैं।

        बस इसी के चलते ही हमारे अवचेतन मन की शक्ति चालू हो जाती है और हमें संपूर्ण ज्ञान धीरे-धीरे पता लगता है।

          अवचेतन मन की शक्ति के द्वारा ही हम किसी भी मुश्किल काम को या नामुमकिन काम को आसान या मुमकिन बना सकते हैं।

        अवचेतन मन की शक्ति को जाने के लिए और इसके संपूर्ण ज्ञान के लिए आप डॉक्टर जोसेफ मर्फी द्वारा लिखी गई पुस्तक The Power of your Subconscious Mind को भी पढ़ सकते हैं और अपनी जिंदगी में बहुत बड़े और नए नए बदलाव और नए-नए काम ला सकते हैं।

      जो असली खजाना है वह हमारे अंदर है। इसलिए हमें अपने अंदर जाकर अपने अवचेतन मन की शक्ति के साथ मिलकर अपने प्रश्नों का उत्तर हम पा सकते हैं। और हम अपने अंदर परमेश्वर को भी ढूंढ सकते हैं उनकी परमेश्वर हमारे अंदर है।

        

कैसे परमेश्वर हमारे अंदर है - How God exists insides us


हमको यह तो पता ही है और हमने बहुत बार सुना है कि परमेश्वर हमारे अंदर है। हो सचमुच में ही हमारे अंदर है लेकिन हम उसे कैसे ढूंढे। वह क्या तरीका है जिसकी मदद से हम अपने अंदर के परमेश्वर को ढूंढ सकते हैं।

       वह तरीका है ज्ञान। वह तरीका है ज्ञान जब हमारे अवचेतन मन के अंदर जाता है तब हमारा अवचेतन मन चेतन मन के साथ मिलकर उस पर विचार करता है और रिजल्ट पैदा करता है।

       अब हम जानते हैं कि परमेश्वर हमारे अंदर कैसे हैं और हम कैसे उसको देख सकते हैं यहां पा सकते हैं। असल में परमेश्वर भौतिक रूप में हमारे अंदर नहीं है या हम कहे कि हम उसे छूह सकते हैं। या हम ऐसे कहे कि वह हमारे दिल में बैठा हुआ है और अगर हम अपना दिल खोल कर देखें तो हमको वह अंदर मिलेगा। ऐसे नहीं है, परमेश्वर भौतिक रूप में नहीं है वह हमारे मन में है और हमारी आत्मा से जुड़ा हुआ है।

      बस अब तो आपको मालूम पड़ गया होगा कि परमेश्वर कहां है। परमेश्वर एक सकारात्मक विचार है। मतलब कि परमेश्वर एक संपूर्ण शब्द और वचन है जो कि सकारात्मक है और जिस में नकारात्मकता कहीं भी नहीं है। 

         और जब वही संपूर्ण शब्द और वही सकारात्मकता हमारे मन में यानी हमारे अवचेतन मन में जुड़ जाती है तभी चमत्कार होते हैं और तभी हम कह सकते हैं कि यह हमारी अवचेतन मन की शक्ति है जो हमें परमेश्वर से मिली है।



हमारे अवचेतन मन की चमत्कारिक और अद्भुत शक्ति - The miracle and wonderful power of our subconscious mind


हमारा अवचेतन मन हमारे शरीर के सभी जरूरी क्रियाओं पर नियंत्रण रखता है और सभी परेशानियों का जवाब देता है। हमारे शरीर का और हमारी आत्मा का पूरा कंट्रोल हमारे अवचेतन मन के पास ही होता है। मतलब की जो बातें हमारे मन में बैठी हुई है उसके हिसाब से ही हमारे काम बनते हैं और हम उसके हिसाब से ही काम करते हैं।

      कोई इंसान रोज व्यायाम करता है और कोई रोज व्यायाम नहीं करता। तू ऐसा इसलिए होता है कि जो इंसान रोज व्यायाम करता है उसके मन में यह बात बैठ चुकी है कि अगर वह रोज व्यायाम करेगा तो वह हमेशा के लिए तंदुरुस्त और स्वस्थ रहेगा और दूसरे को यह नहीं पता।

       इसी प्रकार हमारा अवचेतन मन हमारी बात को पकड़ता है और जो उसे अच्छा लगता है या जिस बात का डर उसे होता है कि यह चीज मुझसे कहीं खो ना जाए तो वह उसके पीछे ही भागता है इसी प्रकार ही वह इंसान जो कसरत करता है वह स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता है। 

       रात को सोने से पहले अपने अवचेतन मन से विशेष निवेदन करें और इसकी चमत्कारिक शक्ति को स्वयं  पर सिद्ध होने दें। रात को सोने से पहले अपने अवचेतन मन को साफ करना जरूरी है। क्योंकि दिन भर की बहुत सारी नकारात्मक बातें और कचरा हमारे मन में जमा हो जाता है जिसकी वजह से हमारे अंदर नकारात्मक विचार पैदा होने लगते हैं।

        इसलिए अपने आप को अच्छा बोल कर और अच्छी-अच्छी और पॉजिटिव Affirmations को रात सोने से पहले और सुबह उठने के बाद पढ़ने से आपका मन रिफ्रेश रहेगा। 

        रात को सोने से पहले अपने मन को एक सकारात्मक निवेदन दें और शांत होने की स्थिति में या ध्यान की स्थिति में जाने की कोशिश करें ताकि आपका मन पूरी तरह से शांत हो सके।

      जो कुछ शॉप आप अपने अवचेतन मन पर छोड़ते हैं वह ब्रह्मांड में जाती है और आपको अपने अनुभव और घटना की तरह दिखाई देती है। इसलिए आपको सभी विचारों और सोच को अपने चेतन मन में ध्यान से स्वीकार करने की जरूरत है। जो बातें आप अपने चेतन मन से विश्वास के साथ स्वीकार करते हैं उनको जांचना और परखना जरूरी है।

        क्योंकि आपका चेतन मन एक विश्वास वाला और सच और झूठ में फर्क पैदा करने वाला मन है पर लेकिन आपका अवचेतन मन ऐसा नहीं कर सकता। आपका अवचेतन मन तर्कहीन है। वह सच और झूठ की बीच भेदभाव नहीं करता और ना ही आपके चेतन मन से लड़ाई करता है।

        हमारा अवचेतन मन हमारे चेतन मन की सभी बातों को स्वीकार करता है जो हम पूरे विश्वास से और सच्चाई से अपने चेतन मन से स्वीकार करते हैं।

        

असीमित खजाना आपके अंदर है - the power of Super Treasure inside you



असीमित खजाना आपके अंदर हैं। क्योंकि हम खजाने और खुशियों का एक संपूर्ण स्रोत है। असली खजाना आपके अंदर ही है जो आपके मन में है। इसलिए अपनी दिली इच्छाओं के जवाब अपने अंदर ही तलाश करें।

      जब आप अपने अंदर उस खजाने को जो परमेश्वर का खजाना है और जो परमेश्वर की बुद्धि है जब आप इन्हें अपने अंदर ढूंढोगे तो आपको मिलेगा। क्योंकि बाइबल मैं लिखा है कि मांगो तो मिलेगा और ढूंढोगे तो आप जरूर पाओगे।

        इसलिए जिस जिसके लिए आप तलाश में है और जिस चीज की आप मांग रखते हैं उसके लिए जी और जान से मेहनत करो तो वह चीज या वह इंसान आपका ही है।

        परमेश्वर आपके मन में उस चीज के प्रति आपके लिए भविष्यवाणी भी करेगा और वह संपूर्ण जरूर होगी।

        सभी आयु वर्ग के महान लोगों का रहस्य था कि उनका अपने अवचेतन मन की शक्तियों के साथ संपर्क जुड़ा हुआ था और वह अपने अवचेतन मन की शक्ति के साथ आज यहां तक पहुंचे हैं और अपनी जिंदगी में वह कर सके हैं जो वह सपना देखते थे। 

        इसलिए जरूरी है कि आप भी उनकी तरह बन सको बल्कि उनस भी बेहतर बन सको
 और आप भी अपने अवचेतन मन की शक्ति के द्वारा उन चीजों को पा सको जो अभी तक आपके सपनों में है।

         सपनों का मतलब यह सपने नहीं जो आप रात को सोते वक्त दिखते हैं बल्कि सपने तो वह होते हैं जो आपको कभी सोने ही नहीं देते। सपने जुनून और ताकत से बड़े होते हैं। असली सपनों में आलस नहीं होती बल्कि असली सपनों में मेहनत और शिद्दत होती है।

        आपके अवचेतन मन के पास सभी समस्याओं का समाधान है। बस आपको अपने आप से मतलब कि खुद से बात करने की जरूरत है। जब आपने आपको खुद को पा लिया तो समझ लो कि आपने परमेश्वर को पा लिया क्योंकि परमेश्वर आपके अंदर ही है और हम सब परमेश्वर की अंश है और परमेश्वर का ही स्रोत है।

        आप जब भी सोने के लिए जाएं और सोने से पहले अपने अवचेतन मन को यह सुझाव दें कि मैं सुबह इस समय पर उठना चाहता हूं या मैं सुबह जल्दी उठना चाहता हूं। तो यह निश्चित है कि आपका अवचेतन मन जरूर आपको उसी समय पर उठा देगा। यही है चमत्कारिक और अद्भुत शक्ति जो आपके अवचेतन मन में हैं और जो आपके पास है।

         आपका अवचेतन मन आपके शरीर का निर्माता है आइए आपका उपचार कर सकता है। हर रात जब आप सोने के लिए जाएं तो अपने आप को एक उत्तम स्वास्थ्य की बातें सुनाए। कि मेरा स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है और मैं पूरी तरह से तंदुरुस्त हूं। जब आप चेतन मन से ऐसा करेंगे और पूरे विश्वास से करेंगे तो निश्चय यह बात आपके अवचेतन मन में बैठ जाएगी और वह हमेशा आप को तंदुरुस्त और स्वस्थ ही रखेगा।

           अगर आप कुछ नया व्यापार यानी कछ नया काम शुरू करना जा रहे हैं, अगर आप एक पुस्तक लिखना चाहते हैं या कुछ नाटक लिखना चाहते हैं या स्टेज पर लोगों के सामने बोलना चाहते हैं तब आप अपने अवचेतन मन को प्यार और भावनात्मक होकर अच्छी-अच्छी बातें सुनाए और आपका मन आपको उसी प्रकार परिणाम देगा।

           आप एक जहाज के कप्तान हैं उसे सही आदेश देना होगा इसी प्रकार आदेश अपने अवचेतन मन को भी दीजिए आपको सभी अनुभवों को नियंत्रण और शासित करने में यह आपकी मदद करेगा।

        अपने आप को कभी भी यह मत कहें कि मैं यह नहीं खरीद सकता यहां मैं यह नहीं कर सकता। ऐसे शब्दों का कभी प्रयोग ना करें क्योंकि अगर आप ऐसे नकारात्मक शब्दों का प्रयोग करेंगे तो आपक अवचेतन मन इन्हीं बातों को स्वीकार करेगा और इन पर ही विश्वास करेगा और आपको इसी के हिसाब से परिणाम देगा। और वह चीजें आप ना कभी कर सकते हो और ना कभी कब पाओगे।

           अपने अवचेतन मन को नकारात्मक बोलना बंद करें क्योंकि आपका अवचेतन मन आपके शब्दों को स्वीकार करता है और यह निश्चित करता है कि कभी भी आपके पास धन ना हो और ना ही कभी आप इन्हें खरीद पाए।

        इसलिए आप निश्चय करें कि जो कुछ भी मैं चाहता हूं और सब कुछ जो मैं चाहता हूं वह मेरा है। और अपने मन को विश्वास दिलाएं कि मैं अपने अवचेतन मन की शक्ति से और परमेश्वर की शक्ति से सब कुछ कर सकता हूं।

           जीवन का नियम विश्वास का नियम है विश्वास आपके मन का विचार है इसलिए उन बातों पर विश्वास ना करें जो आपको नुकसान और दुख दे सकती हैं। अपने अवचेतन मन को ठीक प्रकार से प्रोत्साहित करने सशक्त करने और स्वयं को समृद्ध बनाने की शक्ति पर विश्वास रखें।

       आप के विश्वास के अनुसार यह कार्य होगा क्योंकि जब अपने विचारों को बदलेंगे तो आपके विचार और आपका मन आपकी भाग्य को या आपकी किस्मत को बदलेगा। 

      क्योंकि भाग्य किस्मत हाथ पर हाथ धरकर बैठने से नहीं बदलती वह बदलती है जब आप अपनी सोच को बदलो गे। मतलब कि जब आप अपनी आलस्य से भरी हुई सोच को मेहनती सोच में बदलो गे तब संपूर्ण आपकी किस्मत बदल जाएगी और आपको पता भी नहीं चलेगा।


उम्मीद करते हैं कि आपको हमारी बातें पसंद आई होंगी और आप जरूर इन बातों से अपने अवचेतन मन की गहराइयों तक जा सकोगे और अपने अवचेतन मन की शक्ति को जान लोगे। उम्मीद करता हूं कि आप ऐसे ही हमारे साथ बने रहे और परमेश्वर की वचन को आगे फैलाने में हमारी मदद जरूर करें और हमारे साथ जुड़ने के लिए हमें संपर्क करें। हम आपकी बहुत आभारी हैं जो आपने हमारे लिए समय निकाला इसलिए हम तहे दिल से आपका और परमेश्वर का धन्यवाद करते हैं।

If you have some queries and questions then you can comment us down or you can contact us.

       Thank you so much - Yuvraj Singh





         
Previous Post Next Post